एमपी सीएम शिवराज चौहान के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की रविवार देर शाम इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सूत्रों के मुताबिक सीएम ने मनावर से धार के लिए उड़ान भरी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद अलर्ट घोषित किया गया।  MP CM Shivraj Singh Chouhan's […]

---विज्ञापन---

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की रविवार देर शाम इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सूत्रों के मुताबिक सीएम ने मनावर से धार के लिए उड़ान भरी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद अलर्ट घोषित किया गया।

 

बचाव दल के तैनात होने के बाद हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जिसमें किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से धार पहुंचे। धार में उनका रोड शो था। सूत्रों के मुताबिक आई खराबी समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बता दें आज सुबह नेपाल में रविवार विमान हादसा हुआ था। यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान रविवार सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में कुल 72 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक विमान अचानक हवा में हिलने लग था। तेज धमाके की आवाज के बाद विमान नीचे आने लगा। लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान आग की चपेट में आ गया था

First published on: Jan 15, 2023 08:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें