सीएम शिवराज बोले देश का अनूठा प्रयोग है 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना', युवाओं को मिलेगा फायदा
Edited By Arpit Pandey

CM Shivraj Singh Chouhan
Edited By Arpit Pandey

CM Shivraj Singh Chouhan
Seekho Kamao Yojana: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ की लॉन्चिंग कर दी है। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं काम के सीखने के साथ-साथ रोजगार का भी मौका मिलेगा। सीएम शिवराज ने भी इस योजना को अनूठा प्रयोग बताया।
सीएम शिवराज ने मंत्रिपरिषद की बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि ‘आज का दिन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, आज से प्रदेश में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लागू हो रही है। यह योजना युवाओं में नये उत्साह, आशा और विश्वास का संचार करेगी। यह देश का अनूठा प्रयोग है। योजना में युवाओं को प्रतिमाह 8 से 10 हजार रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। यह अपने आप में बड़ी पहल है, आशा है कि अधिकतर युवाओं को काम सीखने वाले संस्थान में ही रोजगार मिल जाएगा।
मुख्यमंत्री कहा कि ‘उद्योग, कंपनियां और सर्विस सेक्टर उत्साह के साथ इस योजना से जुड़ रहे हैं। स्किल्ड मेनपॉवर और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में प्रदेश एक बार फिर नया इतिहास रचेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों को महत्वाकांक्षी योजना के लिए बधाई दी।’
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू आज से शुरू हो गई है। इसलिए क्षेत्र में युवाओं को इस योजना की जानकारी दी जाए और उन्हें योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस योजना का लाभ उठा सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: