हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CM शिवराज ने सीहोर जिले को दी करोड़ों की सौगात, किसानों के लिए मिलेगा फायदा

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan (2)

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने गृह जिले सीहोर का दौरा किया। जहां सीएम ने कई विकास कार्यों की सौगात दी है। इस दौरान सीएम ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने कि राज्य सरकार विकास और जन-कल्याण की योजनाओं से जनता की जिंदगी बदलने का अभियान चला रही है।

किसानों की आय दोगुनी हुई

सीएम ने कहा कि ‘राज्य शासन की कृषि और किसानों के हित की योजनाओं से जहां कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है वहीं किसानों की आय भी दोगुनी हुई है। सीएम ने बुधनी जनपद के नांदनेर ग्राम में 128 करोड़ की लागत की 6 सड़क का भूमि-पूजन भी किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दर्जनों गाँव में नर्मदा नदी से लिफ्ट एरीगेशन योजना के लिए 25 करोड़ रूपये प्रदान करने और महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा भी की।

लाड़ली बहना योजना की तारीफ

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘वे आज प्रदेश के विभिन्न अंचल में करीब 2000 बेटियों के विवाह में वर्चुअल शामिल होकर आशीर्वाद देकर आ रहे हैं। नांदनेर के पास बोरना गांव में उन्होंने मित्रों के सहयोग से पहली बार गरीब कन्याओं का विवाह करवाया था और मुख्यमंत्री बन कर उन्होंने गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की योजना को मूर्त रूप दिया। लाड़ली लक्ष्मी योजना से सरकार ने बेटियों को वरदान बनाया और उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी भी ली है।

विज्ञापन

10 जून से आएगी राशि

सीएम ने हाल ही में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने बहनों की कमजोर आर्थिक स्थिति देखी है। इसलिए बहनों को आर्थिक-सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए यह योजना लागू की।जून माह की 10 तारीख से पात्र बहनों के खाते में हर माह 1000 रूपए की राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

नांदनेर जन्म-भूमि है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘नांदनेर उनकी जन्म-भूमि है और मुख्यमंत्री के रूप में आपका बेटा आपका नाम दुनिया में रोशन कर रहा है। लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना ही राज्य सरकार का लक्ष्य है। आज क्षेत्र में सड़कों का जो जाल बिछा है उसे और भी सघन किया जायेगा। सिंचाई सुविधा से किसान अब मूंग की तीसरी फसल भी ले रहे हैं। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य देकर उनकी आय को दोगुना किया है।

विज्ञापन

सीएम ने नांदनेर में सेवा सहकारी और उचित मूल्य दुकान का भवन निर्माण, अनुसूचित जाति बस्ती में मंगल भवन और नर्मदा घाट के मरम्मत कार्य को स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 2 निराश्रित बच्चों के लिए आशीर्वाद योजना से छात्रवृति स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola