हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CM शिवराज का ऐलान, MP के पन्ना में महाकाल लोक के तर्ज पर बनेगा 'जुगल किशोर सरकार लोक'

विज्ञापन
jugal kishore sarkar lok

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना जिले के लिए बड़ा ऐलान किया है। पन्ना में स्थित प्रसिद्ध जुगल किशोर मंदिर के लिए सीएम शिवराज ने पन्ना में ‘जुगल किशोर सरकार लोक’ बनाने का ऐलान किया है। सीएम ने यह ऐलान पन्ना गौरव दिवस के मौके पर किया। उन्होंने कहा कि यह लोक उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल लोक के तर्ज पर बनाया जाएगा। जिसमें जुगल किशोर सरकार के चारों मंदिर सम्मिलित किए जाएंगे।

सीएम ने मंदिर में किए दर्शन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना के जुगल किशोर मंदिर में दर्शन करते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए कि जांच के बाद जुगल किशोर मंदिर के कार्य में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाए। समारोह में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को 51 मीटर की चुनरी और एक बड़ी राखी भेंट की तथा उन्हें राखी भी बांधी।

पन्ना जिले को दी करोड़ों की सौगात

इस दौरान सीएम शिवराज ने पन्ना जिले को करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात भी दी। सीएम ने पन्ना के धर्मसागर तालाब में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की है। इसके अलावा पन्ना जिले के विकास के लिए 178 करोड़ 51 लाख रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण गौरव दिवस समारोह में किया। सीएम ने जन-प्रतिनिधियों की माग पर कहा कि जब 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों/जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का फैसला होगा, तब उसमें पन्ना को भी शामिल किया जाएगा। प्रदेश सरकार पन्ना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन

हीरे की चमक हैं पन्ना

महाराजा छत्रसाल की गौरव गाथा का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि वह महान योद्धा थे जो कभी पराजित नहीं हुए। उनके राज्य की सीमाएं विशाल थीं। पन्ना को अद्भुत शहर बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के त्यौहार, मेले, लोक कलाएं, व्यंजन, संस्कृति और सभ्यता विशिष्ट हैं। हीरे की चमक की तरह हमें पन्ना की पहचान यथावत बनाए रखना होगी। राज्य सरकार रोजगार और स्वरोजगार देने के साथ ही सभी विकास कार्य कर रही है। साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी सुधार रही है। इसके लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola