MP में अब रावण पर सियासत, शिवराज के मंत्री ने कमलनाथ पर दिया बड़ा बयान

kamalnath

kamalnath

विज्ञापन

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच हनुमान और राम के बाद रावण पर भी सियासत शुरू हो गई है। शिवराज सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव में पीसीसी चीफ कमलनाथ पर बड़ा बयान दिया है। जिससे प्रदेश की सियासत गर्मा गई है।

इशारों-इशारों में दिया बड़ा बयान

दरअसल, भोपाल में आयोजित बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे शिवराज सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव से जब कमलनाथ को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इशारों ही इशारों में कमलनाथ को रावण बताते हुए कहा कि ‘रावण सीता माता के पास गए थे। वो भिक्षा देने आयी और रावण ने छल से जो किया वो लिखा है। भिक्षाम देही भिक्षाम देही कर कर के जैसे रावण ने सीता माता को छला था, इसी तरह कमलनाथ ने भी जनता को सिर्फ छलने का काम किया है, अब चुनाव आते ही छलावा शुरू हो गया है।’

विज्ञापन

जनता दोबारा गलती नहीं दोहराएगी

मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि ‘यह पहली बार का नहीं है, इससे पहले भी इसी तरह इन्होंने छलावा किया है। पिछले चुनाव में जो वचन दिए थे, उसमें एक भी नहीं निभा पाए। 2023 में जनता दोबारा से ये गलती नहीं दोहराने वाली है। पांच रुपया दूध में बोनस देने की बात कही वो नहीं दे पाए, बेरोज़गारी भत्ता नहीं दे पाए। तमाम बातें झूठ साबित हुई हैं। जनता इन सब बातों को समझ चुकी है मुझे नहीं लगता उन्हें जनता छलावे में आएगी।’

कमलनाथ ने बदनावर में की थी सभा

दरअसल, कल पीसीसी चीफ कमलनाथ ने धार जिले के बदनावर में सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार और राज्यवर्धन सिंह पर निशाना साधा था। राज्यवर्धन सिंह बदनावर से विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस उनकी सीट पर सीधा फोकस कर रही है। यही वजह है कि दोनों तरफ से जुबानी जंग अब तेज होती जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ