Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल से प्यार के नाम पर शारीरिक शोषण का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पहले पीड़ित को किसी काम के बहाने अपने घर पर बुलाया, फिर उसे बंदी बना लिया। इसके बाद 10 दिनों तक जोर-जबरदस्ती करके शारीरिक संबंध बनाया। किसी तरह पीड़ित उसके चंगुल से भागी और घर पहुंची। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और पीड़ित को ब्लैकमेल कर उससे पैसों की डिमांड की। पानी से सिर ऊपर निकल जाने के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंची और उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
वशीकरण में चेंज कराया जेंडर
इस मामले के आरोपी की पहचान शुभम यादव उर्फ आबू के रूप में हुई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी जादू टोना करता था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उस पर वशीकरण करके जेंडर चेंज कराया था। आरोपी ने तांत्रिक बनकर पीड़ित युवक को अपने जाल में फंसाया था। आरोपी युवक ने पीड़ित को पहले नर्मदापुरम वाले अपने घर पर बुलाया, फिर चाकू की नोक पर 1 से 18 अक्टूबर 2024 तक उसे बंधक बना रखा। इस दौरान आरोपी रात 8 बजे से लेकर 12 बजे तक तांत्रिक पूजा करता था। तांत्रिक पूजा करने के बाद आरोपी पीड़ित युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके अलावा आरोपी ने पीड़ित युवक से कहा, तुम पर किसी स्त्री की आत्मा का साया है। साथ ही उसने आरोपी ने वशीकरण यज्ञ, मंत्र, और पूजा के जरिए पीड़ित को हॉर्मोन चेंज की दवाइयां खिलाई।
यह भी पढ़ें: ‘बहन से मिलना चाहता हूं’, सोनम रघुवंशी के भाई ने राजा के अफेयर पर कही ये बात
आरोपी कर रहा ब्लैकमेल
इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और उसने पीड़ित को उसके जेंडर चेंज के लिए ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने पीड़ित को कई बार ब्लैकमेल करके पैसे भी मांगे। पीड़ित की शिकायत पर भोपाल के गांधीनगर पुलिस में जीरो पर कार्रवाई करते हुए नर्मदापुरम पुलिस को ये केस सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़ित दोनों समृद्ध किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने रेप और एक्सटेंशन की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जेंडर चेंज करने के बाद उसे लोगों से अपनी पहचान छुपाने के लिए गर्मी में भी जैकेट पहननी पड़ रही है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
21 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines