CM शिवराज का बड़ा ऐलान, मध्यप्रदेश में लागू होगी "एक समान नागरिक संहिता"
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

विपिन श्रीवास्तव, बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में एक समान नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी करते हुए मध्यप्रदेश में इसको लेकर एक कमेटी बनाने का एलान किया है।
बड़वानी के सेंधवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार बड़े खेल हो जाते हैं। खुद जमीन नही ले सकते तो किसी आदिवासी के नाम से जमीन ले ली। कई बदमाश ऐसे भी आ गए जो आदिवासी बेटी से शादी करके जमीन उसके नाम से ले लेते हैं। आज मैं जागरण की अलख जगाने आया हूं।
सीएम ने आगे कहा कि बेटी से शादी की और जमीन ले ली। मैं तो इस बात का पक्षधर हूं, “कि भारत में अब समय आ गया है एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। एक से ज्यादा शादी क्यों करे कोई एक देश में दो विधान क्यों चले, एक ही होना चाहिए।
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी मैं कमेटी बना रहा हूं। समान नागरिक संहिता एक पत्नी रखने का अधिकार है, तो एक ही पत्नी सबके लिए होनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: