A Man Attempted Suicide Because His Wife, इंदौर: पत्नी की बेवफाई से दुखी इंदौर के शख्स ने जहर निगलकर जान लेने की कोशिश की और सुसाइड नोट में जिम्मेदार लोगों की सारी करतूतें खोल कर रख दीं। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मैं जान दे रहा हूं, मेरी मौत के लिए जिम्मेदार मेरी पत्नी और बचपन का दोस्त ..। दो पन्ने के सुसाइड नोट में पीड़ित शख्स ने अपनी पत्नी और अपने बचपन के दोस्त नितिन भावसार पर गंभीर आरोप लगाए है।
युवक ने निगला जहरीला पदार्थ
जानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स इंदौर की फार्मा कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता है और मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जनता क्वाटर का रहने वाला है। गुरुवार को ऑफिस से जल्दी घर लोटने पर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उल्टियां करने पर बेटा और मां उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। निजी अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मल्हारगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज से खफा परिजनों ने किया बड़ा कांड, लड़की ने कहा- मां मुझे बेचना चाहती है
युवक ने सुसाइड नोट में ये लिखा
युवक ने सुसाइड नोट में ये लिखा कि मैं अभिषेक गुप्ता अपने प्राण त्याग रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी और बचपन का दोस्त नितिन भावसार है। मेरी शादी को 10 साल पूरे हो गए है, इस शादी से मुझे एक बेटा और बेटी प्राप्त है। शादी के बाद से सिर्फ 6 महीने ही अच्छे गुजरे थे। उसके बाद से मानसिक कलह और परेशानी की शुरुआत हुई। मैंने सब कुछ सहन कर लिया लेकिन अब हदे पार हो गई है। मेरी पत्नी और बचपन का दोस्त नितिन भावसार ने अश्लीलता की सारी हदे पार कर दी है। दोनों मोबाइल पर लाइव वीडियो के जरिये अश्लीलता कर रहे हैं। मैने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो समझने को तैयार नहीं है। अब मुझसे ये सब सहन नहीं होता, इसलिए मैं जान दे रहा हूं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines