---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

लव मैरिज से खफा परिजनों ने किया बड़ा कांड, लड़की ने कहा- मां मुझे बेचना चाहती है

Girl’s Family Attack on Her Husband, जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर के हरदयाल नगर में उस वक्त बवाल मचा गया जब 25-30 लड़को ने मिलकर एक परिवार पर हमला बोल दिया। ये सारी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। बताया कि जा रहा है कि ये हमला लव मैरिज करने वाली युवती […]

---विज्ञापन---

Girl’s Family Attack on Her Husband, जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर के हरदयाल नगर में उस वक्त बवाल मचा गया जब 25-30 लड़को ने मिलकर एक परिवार पर हमला बोल दिया। ये सारी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। बताया कि जा रहा है कि ये हमला लव मैरिज करने वाली युवती के परिजनों की तरफ से किया गया है। लड़की के भाई ने पहले तो 25-30 लड़कों के साथ मिलकर लड़के के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर लड़की की सास और पति को गली में सरेआम पीटा और मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है।

ये है मामला 

जानकारी के अनुसार, हमला करने वाला लड़की का परिवार भी हरदयाल नगर में ही रहता है। लड़की का परिवार शुरू से ही इस शादी के खिलाफ था। हरदयाल नगर के रहने वाले सलोनी और दविंदर के अनुसार, दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। इस बात की जानकारी लड़के की मां को भी थी। बच्चों की खुशी के लिए दविंदर की मां ने सलोनी के परिवार वालों से दोनों के शादी की बात की। शादी के लिए सलोनी के परिवार वाले नहीं मानें, जिसके बाद सलोनी और दविंदर ने भाग कर कोर्ट में शादी कर ली। उस समय भी लड़की के परिवार वालों ने दोनों पर इसी तरह का हमला किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अभागी मां…बेटी की बीमारी का पता लगते ही उठाया खौफनाक कदम, 2 जिंदगियां खत्म, 2 बर्बाद

मेरी सौतेली मां मुझे बेचना चाहती है: सलोनी

वहीं, सलोनी ने चौंका देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसकी मां बचपन में ही दुनिया से चली गई थी। जिसके चलते उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। सलोनी ने आगे कहा कि उसकी सौतेली मां उसको बेचना चाहती है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 15, 2023 04:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola