MP: मैनिट कैंपस में दूसरे दिन फिर दिखा बाघ, दहशत में लोग

MANIT
विज्ञापन

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मैनिट के जंगलों में लगातार दूसरे दिन बाघ दिखा है। बाघ वन विभाग के लगाए गए ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। लोगों के बीच दहशत का माहौल है। वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए प्रयास कर रहा है। इधर, मैनिट कॉलेज के छात्रों को हॉस्टल में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

एक दिन पहले भी दिखा था बाघ

बाघ पिछले पांच दिनों से मैनिट के जंगलों में घूम रहा है। कल भी टाइगग वन विभाग के कैमरे में कैद हुआ था जिससे उसकी पहचान T 1234 के रूप में हुई थी। बाघ की उम्र ढाई साल बताई जा रही है। कल बाघ ने इस बार फिर गाय को अपना शिकार बनाया था।

Advertisment

बता दें कि पिछले 5 दिनों से बाघ को पकड़ने में वन विभाग जुटा हुआ है, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ रहा है। हर बार की तरह विभाग बाघ को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।

इधर, बाघ को लेकर कॉलेज के स्टूडेंट्स में डर का माहौल है। पहले भी बाघ द्वारा गाय पर हमले की सूचना सामने आई थी। बाघ की चहलकदमी के बाद कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को बेवजह बाहर नहीं घूमने की हिदायत दी है। वन विभाग ने भी चौकसी बढ़ा दी है। वन विभाग की कोशिश है कि बाघ जंगलों में खुद चला जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ