भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) एक्शन मोड में हैं। उनके सख्त निर्देश मिलते ही प्रदेश में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वहीं पुलिस के बदले रूप से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त बदमाशों के बीच हड़कंप मच गया है।
24 घंटे में अवैध शराब के बनाए गए 1100 प्रकरण
प्रदेश में 24 घंटे में अवैध शराब के लगभग 1100 प्रकरण बनाए गए हैं। वहीं भोपाल और इंदौर में 40 से अधिक हुक्का लाउंज को सील करने की कारर्वाई की गई है। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 100 के लगभग स्थानों पर दबिश देकर ड्रग्स जब्त कर प्रकरण दर्ज किए हैं।
कई पुलिसकर्मी सस्पेंड
नशे के अवैध कारोबार से साथ-साथ अवैध वसूली के मामले में कई पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है। इंदौर में क्राइम ब्रांच के टीआई और रायसेन जिले के बाड़ी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। साथ ही कल भी कार्रवाई की गई थी।
शनिवार को ही दिए थे निर्देश
बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालातों पर मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों को चेताते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को ध्वस्त कर दें। प्रदेश में कहीं भी हुक्का लाउंज न चले। ड्रग्स और करप्शन को लेकर सीएम ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने कहा। सीएम ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करना है। स्कूल, कॉलेज के आसपास, दुकानों पर ड्रग्स की शिकायत मिलती है। ये अभिशाप पूरी तरह से समाप्त करना है, मैं लगातार समीक्षा करूंगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
9 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
12 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
12 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines