---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Lampi virus: गुरुग्राम के बाद अब मुंबई में मवेशियों के आवाजाही पर रोक

Lampi virus: लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते गुरुग्राम के बाद अब मुंबई में मवेशियों के आवाजाही पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार यह रोक 13 अक्टूबर तक जारी रहेगी। मुंबई पुलिस के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद मवेशियों को लाने ले जाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि लंपी […]

---विज्ञापन---

Lampi virus: लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते गुरुग्राम के बाद अब मुंबई में मवेशियों के आवाजाही पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार यह रोक 13 अक्टूबर तक जारी रहेगी। मुंबई पुलिस के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद मवेशियों को लाने ले जाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि लंपी वायरस से देशभर के कई राज्यों में भारी तबाही मची है।

राजस्थान गुजरात और हरियाणा में लंपी की चपेट में आने से बड़ी संख्या मवेशियों की मौत हो गई है। सूत्रों की मानें तो अब तक कुल करीब 50 हजार से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में मवेशी बीमार हैं। वेटनरी डॉक्टरों के मुताबिक लंपी स्किन डिजीज एक वायरल बीमारी है। जिससे संक्रमित मवेशियों में बुखार, आंखों और नाक से स्राव, मुंह से लार आना, पूरे शरीर में गांठ, दूध उत्पादन कम होना और खाने में कठिनाई इसके मुख्य लक्षण दिखते हैं। लंपी के प्रकोप को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने धारा 144 के तहत गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र के भीतर मवेशियों के अंतर्राज्यीय और अंतर-जिला आवाजाही पर प्रतिबंध लगाई थी।

---विज्ञापन---

आदेश के मुताबिक हरियाणा के कई जिलों और पड़ोसी राज्यों पंजाब और राजस्थान में मवेशियों में एलएसडी का प्रकोप है। इसे देखते हुए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत दिशा-निर्देश आसपास के जिलों व राज्यों से मवेशियों के आवाजाही पर रोक है। बता दें कि सबसे पहले अफ्रीका में यह वायरस सामने आया था। इसके बाद पाकिस्तान में यह फैला। अब धीरे-धीरे भारत के कई राज्यों में इसने अपने पैस पसार दिए हैं।

First published on: Sep 19, 2022 04:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola