मानसून की एंट्री पर दिल्ली में बढ़ा यमुना का जलस्तर, पार किया खतरे का निशान

Delhi Yamuna Water Level: दिल्ली में मानसून की एंट्री होते ही एक बड़ी परेशानी ने दस्तक दे दी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले हुई बारिश की वजह से दिल्ली की यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

Delhi Yamuna Water Level

दिल्ली में बढ़ा यमुना का जलस्तर (News24 GFX)

विज्ञापन

Delhi Yamuna Water Level: दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, मानसून की एंट्री के साथ ही दिल्ली की यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 203 मीटर तक पहुंच गया है। मालूम कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में काफी बारिश हो रही है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर दिल्ली पर दिख रहा है। चलिए जानते हैं कि इसके पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है?

विज्ञापन

मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण आई तबाही की परछाई अब दिल्ली पर असर डाल रही है। इसी बीच हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथिनी कुंड से हर घंटे 20 हजार क्यूसेक पानी दिल्ली की यमुना में छोड़ा जा रहा है। इसी वजह से दिल्ली में यमुना का वाटर लेवल अचानक इतना ज्यादा बढ़ गया है।

अलर्ट मोड पर है दिल्ली सरकार

वहीं, दिल्ली में सरकार और सभी प्रशासनिक विभाग लगातार बढ़ते यमुना के जलस्तर की वजह से अलर्ट मोड पर हैं। विभागों द्वारा दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ