Kolkata News: ट्रेनिंग के दौरान झील में डूबने से सेना के दो जवानों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

कोलकाता से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः कोलकाता के बैरकपुर छावनी स्थित सरोवर झील में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी। भारतीय सेना के ईस्टर्न कमान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय सेना की बैरकपुर छावनी में स्थित सरोबर झील में अभ्यास के दौरान 2 जवानों की झील में डूबने से मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार को ‘असॉल्ट रिवर क्रासिंग’ अभ्यास के दौरान हुई। इस दौरान बैरकपुर के अधिसूचित प्रशिक्षण क्षेत्र सरोबर झील में एक रस्सी टूट गई और तीन जवान पानी में गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में नगालैंड के निवासी नायक लेंगखोलाल और मिजोरम के सिपाही एल्ड्रिन हमिंगथनजुआला शामिल हैं।
Lt Gen RP Kalita #ArmyCdrEC & All Ranks offer tribute to the supreme sacrifice of Nk Lengkholal & Sep Aldrin Hmingthanzuala, in the line of duty at #Barrackpore while carrying out Assault River crossing excercise. #IndianArmy stands firm with the bereaved families pic.twitter.com/OXXm9UFcVd
— EasternCommand_IA (@easterncomd) March 30, 2023
वहीं दोनों जवानो की हुई मौत के कारणों का पता लगाने के लिये ऑटोप्सी सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पूर्वी कमान के जीओसी.इन.सी लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी कलिता ने अन्य रैंक के अधिकारियों के साथ नाइक लेंखोलाल और सिपाही एल्ड्रिंन हेमिंगथांजवाला को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पार्थिव शवों को उनके पैतृक आवास के लिए रवाना कर दिया।
पूर्वी कमान ने ट्वीट किया, ‘सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता और सभी सैन्यकर्मियों ने बैरकपपुर में ‘असॉल्ट रिवर क्रॉसिंग’ अभ्यास के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायक लेंगखोलाल और सिपाही एल्ड्रिन हमिंगथनजुआला को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: