Kanpur News: तिरंगा यात्रा में भिड़े युवा, दोनों ओर से जमकर चले लात-घूंसे, देखें Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बुधवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान वहां खड़े किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया।कुछ लोगों युवकों में हो रही मारपीट के दौरान बीच बचाव करते हुए भी दिख रहे हैं।
कानपुर : तिरंगा यात्रा में आपस में भिड़े BJP कार्यकर्ता, जमकर चले लात घुसे pic.twitter.com/dUAWILLegK
— News24 (@news24tvchannel) August 10, 2022
घटना बुधवार की है। कानपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। शहर में काफी संख्या में लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा था। इसी दौरान न जाने किस बात पर चल रहे युवाओं में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी।
एक दूसरे पर लात-घूसे चलाने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई। तभी वहां मौजूद अन्य वरिष्ठ लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया, लेकिन इसके बाद भी काफी देर तक दोनों ओर तक मारपीट होती रही। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: