Jharkhand Champai Cabinet में विभाग बंटे, देखें हेमंत सोरेन के भाई समेत कौन से 2 नए चेहरे शामिल?

Jharkhand Portfolio Allocation : झारखंड में चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। इसके बाद ही मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई। चंपई कैबिनेट के मंत्रियों में किसी को एक विभाग मिला है तो किसी को चार। सीएम हेमंत सोरेन के पास भी तीन बड़े विभाग हैं।

Champai Soren

चंपई सोरेन ने जेएमएम से की बगावत।

Jharkhand Portfolio Allocation : झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न राजनीतिक संकट पर विराम लग गया है। चंपई सोरेन की कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। अब चंपई सोरेन के मंत्री अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को बड़े विभाग मिले हैं। आइए देखते हैं कि सीएम चंपई सोरेन समेत सभी मंत्रियों को मिले विभागों की पूरी लिस्ट।

अगर चंपई सोरेन की कैबिनेट की बात करें तो उसमें दो नए चेहरों को मौका मिला है। हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन और चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा बाकी सभी पुराने चेहरे हैं।

पहली बार बसंत सोरेन मंत्री बने और मिल गए तीन ये बड़े विभाग 

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पास तीन बड़े विभाग हैं। उनके पास कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, गृह (कारा सहित) विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य सहित) हैं। साथ ही सीएम के पास वे सारे विभाग भी हैं, जो अभी तक मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं। अगर हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन की बात करें तो उन्हें पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग मिले हैं।

यहां देखें 10 मंत्रियों की लिस्ट

आलमगीर आलम (Congress) : ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग

रामेश्वर उरांव (Congress) : वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, वाणिज्य कर विभाग

सत्यानन्द भोक्ता (RJD) : उद्योग विभाग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग

बन्ना गुप्ता (Congress) : आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग

दीपक बिरुवा (JMM) : परिवहन विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग

बादल (Congress) : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

मिथिलेश कुमार ठाकुर (JMM) : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

हफीजुल हसन (JMM) : निबंधन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग

बेबी देवी (JMM) : महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

चंपई सोरेन ने झारखंड में बचाई इंडिया गठबंधन की सरकार

झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच भी इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनाने कामयाब रही। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ऐसा लग रहा था कि अब इंडिया गठबंधन की सरकार नहीं बचेगी, लेकिन हेमंत सोरेन के आगे विपक्ष की एक भी नहीं चली। सत्ता और गठबंधन की कमान चंपई सोरेन को सौंपते हुए हेमंत सोरेन जेल चले गए। इसके बाद चंपई सोरेन ने अपनी सूझबूझ से विधानसभा में बहुमत साबित करके अपनी सरकार बना ली। अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ