---विज्ञापन---

झारखंड के नए सीएम बने चंपई सोरेन, कांग्रेस-राजद के विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Champai Soren Oath CM Post : झारखंड की जनता को नई सरकार मिल गई। चंपई सोरेन ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

Champai Soren Oath CM Post : झारखंड की राजनीति में जारी खींचतान पर आज विराम लग गया। चंपई सोरेन ने अपने हाथों में राज्य की कमान ले ली है। राज्यपाल ने शुक्रवार को चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलाई। उनके साथ दो और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। अब चंपई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती फ्लोर टेस्ट है।

ईडी की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को सत्ता की चाबी सौंप दी थी। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार देर रात चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया था। इस पर चंपई सोरेन शुक्रवार को राजभवन पहुंचे, जहां गवर्नर ने उन्हें सीएम पद और उसकी गोपनीयता की शपथ दिलाई। झारखंड के नए सीएम ने साल 1991 में सबसे पहले उपचुनाव में जीत हासिल की थी। चंपई सोरेन हेमंत कैबिनेट में दो बार मंत्री रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : चंपई सोरेन को क्यों चुना गया झारखंड का नया मुख्यमंत्री? ये रहीं बड़ी वजहें

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये दो नेता भी बनाए गए मंत्री

चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद के कोटे से दो और विधायकों ने झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता मंत्री बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल ने चंपई सोरेन को बधाई दी।

---विज्ञापन---

सीएम पद की शपथ लेने के बाद क्या बोले चंपई सोरेन

---विज्ञापन---

सीएम पद की शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया। मैं उनके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में और तेजी लाऊंगा। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कार्य करेंगे। हमारे गठबंधन की ताकत से राज्य में अस्थिरता पैदा करने की विपक्ष की कोशिश विफल हो गई है।

हैदराबाद शिफ्ट किए जा रहे विधायक

---विज्ञापन---

झारखंड में एक तरफ चंपई सोरेन की ताजपोशी हो गई है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट किया जा रहा है। चंपई सोरेन को 10 दिन में बहुमत साबित करना है, इसलिए गठबंधन के 35 विधायक चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद के लिए निकल गए हैं। कांग्रेस के कुछ विधायक नहीं जा रहे हैं, क्योंकि ये लोग राज्य में एंट्री होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

First published on: Feb 02, 2024 12:35 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola