'फ्लोर टेस्ट में पास हो जाएंगे चंपई सोरेन', JMM ने बताई विधायकों की संख्या

Jharkhand floor Test Latest Update : झारखंड में आज चंपई सोरेन सरकार की शक्ति परीक्षा है। फ्लोर टेस्ट से पहले जेएमएम ने बहुमत होने का दावा किया है।

Jharkhand Political Crisis

जेएमएम से क्यों नाराज हैं चंपई सोरेन।

Jharkhand floor Test Latest Update : झारखंड में फ्लोर टेस्ट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जेएमएम और कांग्रेस ने व्हीप जारी कर सभी विधायकों को फ्लोर टेस्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। भाजपा का कहना है कि चंपई सोरेन की सरकार के पास बहुमत नहीं है। इस बीच जेएमएम ने दावा किया है कि चंपई सोरेन फ्लोर टेस्ट में पास हो जाएंगे।

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन को अपना बहुमत साबित करना है। इसके लिए हैदराबाद से रांची लौटे विधायक भी फ्लोर टेस्ट में पहुंचने वाले हैं। सर्किट हाउस से विधायकों को लेकर बस रवाना हो गई है। इस बीच जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा। हमारे विधायकों की संख्या 47 से कम नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि चंपई सरकार के पास बहुमत से ज्यादा विधायक हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी पहुंचे विधानसभा

सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी विधानसभा पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेएमएम अपने विधायकों से डरी हुई है, इसीलिए उन पर नजर रख रही है। बीजेपी (जैसे विधायकों की खरीद-फरोख्त) कुछ भी गलत नहीं करती है। हम लोकतंत्र को दुकान नहीं बनाते हैं। कुछ लोग राजनीति में पैसे और परिवार के लिए इस तरह का काम करते हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने दावा- चंपई सोरेन के पास नहीं है बहुमत

विज्ञापन

आपको बता दें कि भाजपा ने कहा कि फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए चंपई सोरेन के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। इस पर जेएमएम ने इंडिया गठबंधन के विधायकों की संख्या बताई है। उन्होंने कहा कि उनके पास कुल 47 विधायक हैं। इससे पहले खबर आई थी कि हैदराबाद सिर्फ 36 विधायक ही पहुंचे हैं और कुछ MLAs नाराज भी चल रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ