---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

झारखंड के 11 विधायक कौन? जो आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

Jharkhand Cabinet Oath Ceremeony: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज हो रहा है। जानकारी के अनुसार झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे से 10-11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

---विज्ञापन---

CM Hemant Soren Cabinet Expansion: झारखंड में आज सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में दोपहर 12ः30 बजे स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद झामुमो, राजद और कांग्रेस कोटे से 10-11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो झामुमो कोटे से 6, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक मंत्री बनेंगे। आज सुबह मंत्रियों के नाम राजभवन भेजे जाएंगे।

राज्य की सरकार में सहयोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि सूची को फाइनल टच दे दिया गया है। इसे सीएम हेमंत सोरेन की ओर से राजभवन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ तय हो चुका है। सूची सीएम की ओर से राज्यपाल को भेजी जाएगी। यह गठबंधन सरकार है। एक खबर यह भी सामने आ रही है कि झामुमो से 5 विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। एक सीट को रिजर्व रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

कांग्रेस से ये नाम तय

बता दें कि कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी, शिल्पा तिकी, दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर का नाम मंत्री बनने के लिए सामने आया है। वहीं झामुमो कोटे से दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, अनंत प्रताप देव, सविता महतो, हफीजुल हसन और सुदिव्य कुमार सोनू का नाम मंत्री बनने वाले की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं आरजेडी की ओर से संजय प्रसाद का मंत्री बनना तय है।

ये भी पढ़ेंः PM मोदी की मौजूदगी में फडणवीस, शिंदे और पवार की ताजपोशी, तीनों पार्टियों से 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

---विज्ञापन---

राजद कोटे से लालू के करीबी लेंगे शपथ

बता दें राजद कोटे से सरकार में शामिल होने जा रहे संजय प्रसाद लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले देवघर से विधायक सुरेश पासवान को मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी। उन्हें विधानसभा में राजद विधायक दल का नेता चुना गया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कांगे्रस कोटे से बनाए जाने वाले नामों में क्षेत्र, जाति और अनुभव का ख्याल रखा गया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधायक दल के उपनेता के नाम भी तय किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः मराठा रिजर्वेशन… खाली तिजोरी, CM बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस के सामने 5 चुनौतियां?

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2024 11:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola