Jharkhand में कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Jharkhand Assembly Election 2024: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सीनियर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार को भी पार्टी के 21 उम्मीदवारों में जगह मिली है।

Jharkhand Assembly Election 2024
विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024: सोमवार को कांग्रेस ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर ओरांव और सीनियर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार पार्टी को भी 21 उम्मीदवारों की लिस्ट में जगह मिली है। आपको बता दें कि बीते दिन कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई थी।

लिस्ट में किन नेताओं को मिली जगह?

कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें जामताड़ा से इरफान अंसारी, पोरेयाहाट से प्रदीप यादव, मांडू से जय प्रकाश पटेल, जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, महगामा से दीपिका पांडे सिंह, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहू, रामगढ़ से ममता देवी का नाम शामिल हैं। इसके अलावा हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बेरमो से कुमार जय मंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह के नाम का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

यहां देखें पूरी लिस्ट:

बीते दिन हुई थी पार्टी की मीटंग

उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने से पहले कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खरगे नेक की। मीटिंग में राहुल गांधी और सोनिया गांधी कई बड़े नेता शामिल हुए। मीटिंग में उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया था।

विज्ञापन

झारखंड में कब हैं चुनाव?

झारखंड में दो चरणों में मतदान का ऐलान किया गया है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा, जोकि 43 सीटों पर किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को 38 सीटों पर किया जाएगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि बीजेपी पहले ही पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसमें 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। बीजेपी ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को भी टिकट दिया है, वह सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ