---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Jharkhand: क्या INDIA में तय हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला? कांग्रेस CEC की बैठक में इतने नामों पर लगी मुहर

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सूत्रों के अनुसार, लंबी खींचतान के बाद इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे का मसला सुलझ गया। कांग्रेस सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ।

---विज्ञापन---

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में विधानसभा विधानसभा को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। झारखंड में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी लगभग तय हो गया है। इस बीच कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें कई नामों पर मुहर लगी। आइए जानते हैं कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा?

दिल्ली में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी उपस्थित रहे। इस मीटिंग में झारखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Video: झारखंड चुनाव में परिवारवाद पर उलझी बीजेपी! उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में दिखी झलक

कांग्रेस CEC की बैठक खत्म

---विज्ञापन---

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सीईसी की बैठक में झारखंड चुनाव के लिए करीब 18 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बची सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए जाएंगे। हालांकि, कांग्रेस कब उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी? इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Jharkhand: सरायकेला से चंपई सोरेन, जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट, BJP की पहली लिस्ट में कौन-कौन उम्मीदवार

---विज्ञापन---

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय!

सूत्रों से हवाले से खबर सामने आई है कि झारखंड चुनाव के लिए इंडिया महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लेफ्ट एक साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेंगी। चुनाव के लिए झारखंड की 81 सीटों में से जेएमएम को 41 सीटें, कांग्रेस को 29 सीटें, आरजेडी को 6 सीटें, लेफ्ट दलों को 5 सीटें मिल सकती हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2024 10:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola