Jharkhand Hazaribagh News : झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। हजारीबाग में पत्नी से विवाद पर युवक ने बाइक के साथ कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना हजारीबाग के चरही प्रखंड के गांव सरबहा की है, जहां घरेलू विवाद को लेकर पति सुंदर करमाली और पत्नी रूपा करमाली के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पति सुंदर करमाली गुस्से में घर से निकला और बाइक समेत कुएं में कूद गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का हार्ट अटैक से निधन, एक्सीडेंट के बाद हाॅस्पिटल में भर्ती थे
युवक को बचाने के चक्कर में गई जान
इसके बाद सुंदर करमाली को बचाने के लिए चार अन्य लोगों ने भी कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में डूबने से पांचों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुंदर, राहुल, सूरज, विनय और पंकज के रूप में हुई। विनय-पंकज सगे भाई थे और राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मरने वालों की उम्र 25-30 के बीच बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : 15 लाख का इनामी, Jharkhand के सबसे बड़े नक्सली को मारा, 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल
नए साल पर गांव में मातम का माहौल
नए साल पर पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज शवों को भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बाद में अधिकारियों ने कुएं को ढक दिया और उसके आसपास आने पर रोक लगा दी।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
23 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
2 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
3 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines