झारखंड में लोजपा का चुनाव लड़ना तय, लेकिन अकेले या गठबंधन में? चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी

Chirag Paswan Statement Jharkhand Election : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। झारखंड में कौन किस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा? इसे लेकर चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया।

Chirag Paswan
विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024 : हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव के लिए अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का गठबंधन रहेगा या नहीं? इसे लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ दी।

लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा तैयारी कर रही है और पार्टी चुनाव लड़ेगी। एनडीए गठबंधन के साथ बातचीत चल रही है। अगर गठबंधन से बातचीत सकारात्मक परिणाम तक पहुंचती है तो एनडीए के साथ या फिर लोजपा (रामविलास) आज भी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।

विज्ञापन

सीट शेयरिंग पर नहीं दिया कोई जवाब

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के साथ या अकेले चुनाव लड़ने पर बातचीत चल रही है। जबतक चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन आएगा, तबतक यह बातें तय कर ली जाएंगी। हालांकि, चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग पर खुलकर जवाब नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य ईकाई बातचीत में भागीदारी कर रही है और अंतिम फैसला स्टेट यूनिट को ही लेना है। आज के समय में लोजपा (रामविलास) संगठन काफी मजबूत है और आगामी चुनाव में इसका लाभ जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

पार्टी में चल रहा मंथन

आपको बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चिराग पासवान ने भाजपा के साथ लोजपा के गठबंधन पर कहा कि पार्टी के अकेले और गठबंधन में चुनाव लड़ने समेत सभी विकल्पों पर मंथन चल रहा है। इस बारे में जल्द से जल्द ऐलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ