
चिराग को बीजेपी से लगा बड़ा झटका, NDA में होगा बड़ा खेला! चाचा का कद बढ़ेगा
Edited By Nandlal Sharma

Edited By Nandlal Sharma
Chirag Paswan News: पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण फैसलों पर सवाल खड़ा कर चुके हैं। चिराग के बयानों को देखते हुए अब बीजेपी उन पर लगाम लगाने की तैयारी में है और उनके चाचा पशुपति पारस को अब एक बार फिर से NDA में तरजीह दी जा सकती है। माना जा रहा है कि पशुपति पारस जो पिछले कुछ महीनों से राजनीति में हाशिए पर पड़े हैं, उन्हें जल्द ही किसी राज्य का राज्यपाल या फिर किसी महत्वपूर्ण केंद्रीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बीजेपी अगर पशुपति पारस का कद बढ़ा कर उन्हें राज्यपाल या फिर किसी केंद्रीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करती है तो इसका साइड इफेक्ट तय है। जाहिर है कि एनडीए में खेला होने वाला है, पूरा मामला समझने के लिए देखिए यह वीडियो –
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: