मंडी में भूकंप के झटके, सहमे लोग घरों से निकले, जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों के कारण सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए। अभी किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake | Chile | Alaska

सांकेतिक तस्वीर।

विज्ञापन

Mandi Earthquake: भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भूकंप के झटकों के बाद लोग सहम गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.70 रही। नेशनल सेंटर फाॅर सीस्मोलाॅजी के अनुसार ये झटके सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर आए। इसका केंद्र सुंदरनगर का किआरगी रहा।

झटके लगने के बाद लोग डरकर घरों से बाहर आ गए। तीव्रता कम होने के कारण कुछ लोगों को इसका अहसास नहीं हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार चंबा, शिमला, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में यहां पर बार-बार भूकंप आता है।

विज्ञापन

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक्स पर दी जानकारी।

दिल्ली में आया था भूकंप

बता दें कि उत्तर भारत में पिछले एक सप्ताह में भूकंप का दूसरा झटका है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फाॅर सीस्माॅलोजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। इसका केंद्र दिल्ली के धौलाकुंआ में धरती से 5 किमी. की गहराई में था।

विज्ञापन

जानें क्यों आता है भूकंप

धरती की सतह पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स पाई जाती है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं, वहीं कई बार आपस में टकरा जाती है। ये प्लेट्स जब आपस में टकराती है तो इसके कोने मुड़ जाते हैं और दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में इनके टकराने से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है। इसी से भूकंप आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ