हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, 22 लोगों की मौत, कई लापता

Himachal Pradesh Landslides
विज्ञापन

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन कहर बदस्तूर जारी है। पिछले 24 घंटे में यहां बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, वहीं 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई।

इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन भारी वर्षा की आशंका जताई है। चंबा, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर और शिमला जिला में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। राज्य में बारिश और बाढ़ की वजह से भारी तबाही मची है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की राहत व बचाव कार्य में मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

भारी वर्षा के कारण चंबा जिला प्रशासन ने प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर दो दिन रोक लगाई दी है। यह यात्रा जन्माष्टमी से लेकर राधाष्टमी तक चलती है। प्रशासन ने आज और कल यात्रा पर रोक लगाई है।

हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें नदियों और खड्डों के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में भी न जाने की अपील की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ