---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

मासूमों को कैसे खींच ले गई ‘मौत’; महेंद्रगढ़ बस हादसे की वजह आई सामने, शिक्षा मंत्री बोलीं- FIR कराएंगे

Mahendragarh School Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आज सुबह दर्दनाक स्कूल बस हादसा हुआ, जिसकी वजह भी पुलिस जांच में स्पष्ट हो गई है। हादसा ड्राइवर की गलती के कारण हुआ। शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

---विज्ञापन---

Mahendragarh School Bus Accident Inside Story: खून से सने कपड़े, रोते बिलखते बच्चे और उन्हें संभालते उनके मां-बाप और डॉक्टर, अस्पताल में दर्दनाक मंजर देखकर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की आंखें भर आईं। भरे मन से उन्होंने बच्चों को चॉकलेट-टॉफियां देकर बहलाने की कोशिश की, लेकिन दर्द से बेहाल बच्चे अपने आंसू नहीं रोक पाए। बच्चों की हालत देख शिक्षा मंत्री भड़क गईं और उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर हादसे (School Bus Accident in Haryana) पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि स्कूल बस (Mahendragarh School Bus Accident) के ड्राइवर, स्कूल प्रिंसिपल और संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। अगर स्कूल ड्राइवर वाकई हादसे के वक्त नशे में मिला तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, यह हम सुनिश्चित करांएगे। उस इंसान के कारण 8 मासूमों की जान चली गई। बच्चे अस्पताल पहुंच गए, खून बह गया, इसकी जिम्मेदारी तो स्कूल को ही लेनी पड़ेगी और सजा भी भुगतनी पड़ेगी। बच्चों से मिलकर आ रही हूं, उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन बच्चे काफी दर्द में हैं।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने हादसे पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की…

 

---विज्ञापन---

हादसा होने के कई कारण आए सामने

कनीना थाना प्रभारी उदयभान के अनुसार, बस हादसा होने के एक नहीं बल्कि कई कारण सामने आए हैं। पहली वजह छुट्टी के दिन भी स्कूल का खोलना है। आज ईद की सरकारी छुट्टी है, इसके बावजूद प्राइवेट स्कूल खुला और बस बच्चों को लेने पहुंची। दूसरी वजह बस ड्राइवर का नशे में होना है। इसका खुलासा एक छात्र ने अपने बयान में भी किया है। उसने बताया कि ड्राइवर नशे में था, उसके पास खड़े होने दुर्गंध आ गई थी।

तीसरी वजह स्पीड और ओवरटेकिंग है। ड्राइवर 100 से ज्यादा की स्पीड पर ड्राइव कर रहा होगा और उसे ओवरटेक करने की कोशिश की होगी, जिस वजह से बस का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क किनारे पलट गई। पुलिस जांच में एक और खामी यह सामने आई है कि बस के डॉक्यूमेंट पूरे नहीं थे। फिटनेस सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो चुका था। इसके बावजूद बस स्कूल में इस्तेमाल हो रही थी। इसलिए भी कार्रवाई होगी।

---विज्ञापन---

परिवहन मंत्री ने हादसे की तीखी प्रतिक्रिया दी…

 

---विज्ञापन---

स्कूल जाते समय आज सुबह हुआ हादसा

बता दें कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे के गांव उन्हानी में आज सुबह करीब 8 बजे स्कूल बस हादसा हुआ। सड़क किनारे बस पलटने से उसमें सवार 8 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, वहीं 15 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में करीब 40 स्टूडेंट सवार थे। चीख पुकार सुनकर राहगीर और ग्रामीण दौड़े आए, जिन्होंने क्षतिग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

First published on: Apr 11, 2024 02:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola