---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

Kalayat Vidhansabha Seat Result Live Updates: विकास सहारण 12365 वोटों से जीते, कमलेश ढांडा की हार

Kalayat Vidhan Sabha Election Result 2024 live vote counting news: इस बार कलायत सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली है। यहां एंटी इनकंबेंसी का लाभ कांग्रेस को मिल गया। सांसद जेपी के बेटे विकास सहारण ने जीत हासिल की है।

---विज्ञापन---

LIVE Kalayat Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: कैथल जिले की कलायत सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच देखने को मिला। कलायत सीट से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण ने 12365 वोटों से जीत दर्ज की है। उनको 44723 वोट मिले। वहीं, बीजेपी की कमलेश ढांडा को 32358 वोट मिले। कपिल मुनि की धरती कलायत सीट पर इस बार मुख्य मुद्दा विकास रहा है। कलायत के ग्रामीण इलाकों में लोग विकास नहीं होने की बात लोग कह रहे थे। जाट बहुल सीट पर अधिकतर पार्टियों के कैंडिडेट जाट ही थे। 5 जाट चेहरे इस बार मैदान में उतरे थे। कांग्रेस पार्टी ने यहां से हिसार के सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण पर दांव खेला था। उनके सामने भाजपा की ओर से मौजूदा विधायक और साढ़े चार साल मंत्री रहीं कमलेश ढांडा को टिकट दिया गया था। INLD-BSP गठबंधन ने रामपाल माजरा और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार अनुराग ढांडा को मैदान में उतारा था। JJP-ASP के प्रीतम मेहरा यहां से लड़ रहे थे।

व‍िनोद न‍िर्मल ने मांगा था बीजेपी से ट‍िकट 

इस सीट से ब्राह्मण नेता विनोद निर्मल ने बीजेपी का टिकट मांगा था। वहीं, कांग्रेस से अनीता ढुल ने टिकट की डिमांड की थी। दोनों नेता टिकट नहीं मिलने पर आजाद लड़ रहे थे। कमलेश ढांडा को बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां मिलने पर लोगों से समर्थन की उम्मीद थी। वहीं, रामपाल माजरा अपने पुराने रसूख के बूते जीत की उम्मीद देख रहे थे। आप के अनुराग ढांडा नई जमीन तलाशने में जुटे थे। निर्दलीय प्रत्याशी क्या गुल खिला पाते, यह साफ हो गया है। कलायत में कुल दो लाख वोटर अपने MLA का चयन करेंगे।

---विज्ञापन---

कांग्रेस सांसद जेपी ने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था। उस बयान का इतना असर नहीं दिखा। सांसद जेपी मूल रूप से गांव दुबल के रहने वाले हैं। जो इसी सीट पर आता है। हलके में कई गांव सहारण गौत्र के हैं। ढुल गौत्र के सेरधा, हरसोला खेड़ी, हरसोला और बड़सीकरी गांव हैं। अनीता ढुल और जेपी को इन गांवों से कितना साथ मिला है, यह पूरे आंकड़े सामने आने के बाद पता लगेगा। कलायत को पहले चौटाला परिवार का गढ़ माना जाता था। इस सीट से जनता पार्टी, इनेलो और लोकदल 2-2 बार जीते चुके हैं। एक बार हरियाणा विकास पार्टी और निर्दलीय ने मैदान मारा है। विकास सहारण के पिता जयप्रकाश हिसार से सांसद हैं। कांग्रेस वेव के बीच उनको समर्थन मिलने की उम्मीद थी। लोगों ने उनका समर्थन किया भी।

First published on: Oct 08, 2024 01:55 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola