हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुरुग्राम, अंबाला समेत 12 जिलों में महंगा हुआ टोल टैक्स, आज से नए नियम लागू

हरियाणा के 12 शहरों में आज से टोल टैक्स महंगा कर दिया गया है। इस लिस्ट में गुरुग्राम, अंबाला और हिसार का नाम शामिल है। नए टैक्स की रेट लिस्ट सभी टोल पर लगा दी गई है।

विज्ञापन

हरियाणा के हाईवे से गुजरना अब लोगों को थोड़ा महंगा पड़ सकता है। आज यानी 1 अप्रैल 2025 से हरियाणा सरकार ने नए टोक्स टैक्स लागू कर दिए हैं, जिसके अंतर्गत टोल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो 1 अप्रैल से हरियाणा में टोल टैक्स 5-25 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। इसका असर हरियाणा के 12 जिलों पर होगा।

कितना बढ़ा टोल टैक्स?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चलना आज से महंगा हो गया है। 1 अप्रैल से टोल टैक्स 5 से 25 रुपए तक बढ़ गया है। अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार समेत 12 जिलों के टोल पर नए रेट आज से प्रभावी होंगे। इन 12 जिलों में कुल 24 टोल बूथ मौजूद हैं, जहां आज से नया शुल्क वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें- ‘मुझसे मत खेल, मैं आग हूं’, विधानसभा में बोले मंत्री अनिल विज, किस पर था ये निशाना?

विज्ञापन

टोल टैक्स की रेट लिस्ट जारी

टोल अधिकारियों का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से हर साल 1 अप्रैल से रेटों में इजाफा किया जाता है। नए टोल टैक्स के रेट की सूची सभी टोल बूथों पर लगा दी गई है, जिससे वाहन चालकों को नई रेट लिस्ट को लेकर कोई कन्फ्यूजन न हो। अंबाला में घग्गर(शंभू) टोल प्लाजा अधिकारियों ने भी आज से बढ़े हुए रेट लागू कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि टोल प्लाजा पर अब कार, LMV और बस ट्रक के रेटों में क्रमशः 5 रुपये,10 रुपये और 15 रुपये की वृद्धि हुई है।

12 जिलों की लिस्ट

हरियाणा के 12 जिलों में स्थित 24 पोल बूथ पर टोल टैक्स महंगा हुआ है। इस लिस्ट में फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, करनाल, जींद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, रोहतक, हिसार, सोनीपत, अंबाला और लुधियाना का नाम शामिल है।

विज्ञापन

14 महीने बाद खुला रास्ता

सूत्रों के मुताबिक हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों में टोल टैक्स वृद्धि को लेकर नाराजगी साफ नजर आ रही है। लोगों ने बताया कि किसान आंदोलन के बाद पहले ही 14 महीने बाद रास्ता खुला है और अब रेट बढ़ाकर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। वाहन चालकों की शिकायत है कि टोल लेने के बाद भी सड़कों की हालत ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें- पहले मना किया और अब गिड़गिरा रहे…पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola