Haryana News: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा, महिला कोच ने लगाया है रेप का आरोप
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Haryana News: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। संदीप सिंह पर एक महिला कोच ने रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। संदीप सिंह के इस्तीफा देने के बाद हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संदीप ने इस्तीफा दे दिया है और अब इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
https://twitter.com/ANI/status/1609461442658598916
हरियाणा की एक महिला कोच ने 30 दिसंबर को हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। चंडीगढ़ डीएसपी राम गोपाल ने कहा कि शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है और हम निष्पक्ष जांच करेंगे।
संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला कोच ने अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने (संदीप सिंह) मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो मैंने उससे बचने की कोशिश की लेकिन उसने मुझे परेशान करना जारी रखा। मुझे उम्मीद है कि कार्रवाई की जाएगी।
https://twitter.com/ANI/status/1609456131314966528
महिला कोच द्वारा सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि वह खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी सीएम को सौंपता हूं।
बता दें कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक महिला कोच की शिकायत के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: