Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा में हुई बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित उन किसानों को भी फसल के नुकसान का मुआवजा मिलेगा, जिन्होंने पीएम फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाया है। ऐसे अनरजिस्टर्ड किसानों को अगले तीन दिनों के भीतर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का ब्योरा दर्ज कराने को कहा गया है, ताकि कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का सही ढंग से आकलन कर सकें। फसलों की बीमा कराने वाले किसानों को बीमा कंपनियों द्वारा नुकसान का मुआवजा देने का प्रविधान है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में राज्य के सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकर उन्हें बेमौसमी बरसात तथा ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट 3 दिनों के भीतर सरकार के पास भेजने के आदेश दिए थे। राज्य में खराब फसलों की गिरदावरी का काम पहले ही शुरू हो चुका है। बुधवार देर शाम तक सभी जिलों से सरकार के पास रिपोर्ट पहुंच जाएगी, जिसके बाद प्रभावित किसानों को नुकसान का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
खराब फसल के लिए खोले गए क्षतिपूर्ति पोर्टल
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से कहा कि वे चिंता न करें। राज्य सरकार उनकी खराब फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी। राज्य में किसानों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और हरियाणा क्षतिपूर्ति पोर्टल के जरिए फसल नुकसान की रिपोर्टिंग की व्यवस्था उपलब्ध है। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवा रखा है, वे अपने पास के कृषि अधिकारी से संपर्क कर अपनी फसल खराब की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं।
प्रदेश के 10 जिलों के 615 गांवों से इकट्ठी की गई जानकारी, जिसमें अंबाला के 166 गांव, भिवानी के 20 गांव, हिसार के 7 और चरखी दादरी के 9 गांव के लिए पोर्टल खोला गया। इसके अलावा यमुनानगर के 78 गांव, जींद जिले के 66, रेवाड़ी के 81, पलवल के 19, नूह के 9 और महेंद्रगढ़ के 160 गांव के लिए भी पोर्टल खोला गया। प्रदेश सरकार किसान के नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की सराहना
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आबकारी और कराधान विभाग ने जीएसटी के संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की। जीएसटी संग्रह में हरियाणा फरवरी, 2025 में देश के प्रमुख राज्यों में सबसे अधिक वृद्धि करने वाला राज्य बना रहा। जीएसटी संग्रह में हरियाणा ने 20 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की, जो कि राष्ट्रीय विकास औसत 10 प्रतिशत से दोगुना है। 5 राज्यों में जीएसटी संग्रह में हरियाणा देश के टॉप पर है। सकल जीएसटी संग्रह फरवरी 2025 में हरियाणा में 9,925 करोड़ रुपये, जबकि फरवरी 2024 में यह 8,269 करोड़ रुपये था। हरियाणा आर्थिक और वित्तीय स्तर पर अधिक मजबूत होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आबकारी और कराधान विभाग द्वारा उच्च जीएसटी संग्रह की सराहना की।
ये भी पढ़ें- Himani Narwal से पहले पिता-भाई की दर्दनाक थी मौत, दिल दहला देने वाली है दास्तां
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
22 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines