हरियाणा में AAP ने जारी की तीसरी लिस्ट, इन 11 उम्मीदवारों को मिली जगह

Haryana Assembly Election 2024: मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दो लिस्ट जारी की। पार्टी अब तक 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इस लिस्ट में BJP के बागियों का नाम भी शामिल है।

Punjab byAssembly Election 2024

Haryana Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। मंगलवार को दो लिस्ट जारी की गईं, पहली में 9 और दूसरी में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं।

आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट में भी भाजपा-कांग्रेस के बागी नेताओं को भी जगह मिली। भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सतीश यादव और सुनील राव को AAP ने अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके अलावा कांग्रेस से AAP में शामिल हुए भीम सिंह राठी को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

अपनी तीसरी लिस्ट मे आप ने गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र से प्रवीण गुसखानी को उतारा है। इसके अलावा रादौर से भीम सिंह राठी, नीलोखेड़ी से अमर सिंह, इसराना से अमित कुमार, झज्जर से महेंद्र दहिया, रेवाड़ी से सतीश यादव और हथीन से कर्नल (रिटायर्ड) राजेंद्र रावत को उतारा है।

आप की कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। पार्टी 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में से अब तक 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

आप की दूसरी लिस्ट में रीता बामनिया को साढौरा, किशन बजाज को थानेसर और हवा सिंह को इंद्री से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल और बरवाला से छत्रपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा जवाहर लाल बावल से, प्रवेश मेहता फरीदाबाद और अबाश चंदेला तिगांव से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ