गुरुग्राम में 5 दिन का नवजात मिलने से सनसनी, पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
गुरुग्राम: इफको चौक पर मंगलवार को पांच दिन का नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात फुटपाथ पर पड़ा मिला था। बच्चे और उसे छोड़कर जाने वाले की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार नवजात बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है। जानकारी के मुताबिक अमोल त्यागी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है।
अमोल गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह राजस्थान से गुरुग्राम आया था। इस दौरान इफको चौक पर फुटपाथ के पास उसने नवजात को पड़ा हुआ देखा। गुरुग्राम सेक्टर-17/18 थाना प्रभारी हरकेश ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: