बच्चे के हाथ-पैर कटे, 7 लाशें, खून से सनी सड़क; गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं की मौत कैसे और कहां हुई?

Pilgrims Accident Inside Story: हरियाणा के हिसार जिले में आज गोगामेड़ी के श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और 8 घायल हुए हैं, लेकिन हादसा कैसे हुआ, घायलों ने अपने बयान में बताया। आइए जानते हैं हादसे की इनसाइड स्टोरी…

Hisar Accident

हादसे में घायल लोगों का मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Hisar Narwana Accident Inside Story: हंसते-खेलते गोगामेड़ी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु निकले थे कि हादसे का शिकार हो गए। सोमवार शाम को परिवार घर से रवाना हुआ, लेकिन देर रात करीब एक बजे उनकी पिकअप गाड़ी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसके दोनों हाथ और पैर कट गए।

विज्ञापन

हादसा इतना भीषण थी कि सड़क पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। सड़क पर लाशें और खून ही खून था। घायल दर्द से बिलख रहे थे, जिन्हें लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों के बयान दर्ज किया। घायलों ने हादसा होने की वजह बताई है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगने से पलटी पिकअप

पुलिस थाना नरवाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसा हरियाण के हिसार जिले में हुआ। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नरवाना के गांव बिधराना और शिमला के बीच टाटा एस पिकअप गाड़ी को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक में लक्कड़ लदे थे और टक्कर लगते ही ट्रक सड़क से उतरकर गड्ढे में गिरकर पलट गया। साथ ही लक्कड़ बिखर गए।

विज्ञापन

वहीं पिकअप सड़क पर पलट गई। उसमें सवार सभी 15 लोग निकलकर इधर उधर गिर गए। हादसे में पिकअप में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नरवाना पुलिस ने मौके पर जाकर एंबुलेंस से हादसे का शिकार हुए सभी 15 लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

हादसाग्रस्त लोग कुरुक्षेत्र के गांव निवासी

पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग कुरुक्षेत्र के मर्चहेड़ी गांव के निवासी है, जो सोमवार शाम को राजस्थान में गोगामेड़ी के दर्शन करने और धोक मारने के लिए निकले थे। हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त 50 वर्षीय रुक्मणी, 35 वर्षीय कामिनी, 55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत, 50 वर्षीय मुक्ति के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ