एक म्यूजियम जहां निर्वस्त्र होने पर मिलेगी एंट्री, महीने में एक दिन लगती अनोखी एग्जीबिशन

Nudist Exhibition: दुनिया में एक म्यूजियम ऐसा है, जिसमें हर महीने एक शाम को ऐसी एग्जीबिशन लगती है, जिसे देखने के लिए निर्वस्त्र होना अनिवार्य है। दुनियाभर के टूरिस्ट यहां आते हैं और करीब 600 से ज्यादा कलाकृतियां देखने के बाद अपने अनुभव भी बताते हैं।

France Marseille Museum Nudist Exhibition

France Marseille Museum Nudist Exhibition

French Museum Nudist Exhibition: दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें हैं, जिन्हें देखने के लिए भी अजीबोगरीब तरीके अपनाने पड़ते हैं। ऐसी ही एक जगह है, जिसे देखने के लिए निर्वस्त्र होकर जाने की शर्त है। यह एक म्यूजियम है, जिसमें हर महीने एक शाम न्यूड तस्वीरों की एग्जीबिशन लगी है और इस एग्जीबिशन को देखने के लिए लोगों को भी न्यूड होना पड़ेगा। उन्हें कीचड़ से बचने के लिए और लकड़ी के फर्श पर चलने के लिए सिर्फ जूते पहने की अनुमति है। यह म्यूजियम फ्रांस के शहर मार्सिले में है, जिसे मार्सिले म्यूजियम के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

600 से ज्यादा देखने लायक चीजें

फ्रांस के FFN नैचुरिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के चीफ एरिक स्टेफनट ने AFP को बताया कि इस बार एग्जीबिशन 9 दिसंबर तक लगेगी। महीने में एक शाम इसे विजिटर्स के लिए खोला जाएगा। नेचुरिस्ट पैराडाइज फ्रेंच नेचुरिस्ट फेडरेशन के सहयोग से इस एग्जीबिशन को लगाता है और इसमें कला जगत के कई रंग देखने को मिलेंगे, जिनमें 600 से ज्यादा तस्वीरें, फिल्में, पेंटिंग, मैग्जीन, मूर्तियां और भी बहुत कुछ, जिन्हें फ्रांस और स्विटजरलैंड के नैचुरिस्ट द्वारा पब्लिक और प्राइवेट कलेक्शन से संग्रहित करके इस म्यूजियम में संजोया गया है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के 2 टूरिस्टों ने बताया अनुभव

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड से आए 2 लोगों ने फ्रांस के कल्चर और इस म्यूजियम को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और द गार्जियन को बताया कि वे यह देखकर हैरान हैं कि फ्रांस के लोग कितने आजाद ख्यालों के हैं। किरेन पार्कर-हॉल और जेंडर पैरी ने बिना कपड़ों के म्यूजियम में एग्जीबिशन देखी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अनोखा अनुभव है, क्योंकि इंग्लैंड में ऐसी आजादी नहीं है, वहां न्यूड होना अजीब माना जाता है, लेकिन जो लोग नेचर का मजा वास्तव में लेना चाहते हैं, वे फ्रांस आ सकते हैं और इस म्यूजियम में घूम सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूड होने की शर्त पर टिकट बुकिंग

फ्रांस नैचुरिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख ब्रूनो सॉरेज़ कहते हैं कि 19वीं सदी में नैचुरिस्ट आंदोलन की शुरुआत स्विटजरलैंड और जर्मनी में हुई थी। फ्रांस में पहला नैचुरिस्ट ग्रुप 1930 में दक्षिण-पूर्वी प्रोवेंस एरिया में उभरा और पूरे देश में फैल गया। लेकिन क्या पूरे कपड़े पहनकर भी लोग इस एग्जीबिशन को देखने आ सकते हैं? इसके जवाब में म्यूजियम के प्रवक्ता बताते हैं कि इसे थोड़ा अजीब माना जा सकता है, क्योंकि टिकट बुक करने वालों के लिए किसी न किसी अवस्था में न्यूड रहना अनिवार्य है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ