पेशे से है ड्राइवर, लेकिन उसके नाम से हो रहा 210 करोड़ का शराब कारोबार, जानें क्या है पूरा माजरा
Edited By Amit Kasana

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज
Edited By Amit Kasana

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज
Haryana Home Minister Anil Vij: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने मीडिया को दिए बयान में कहा पानीपत का एक व्यक्ति जो शराब के ठेकेदारों का ड्राइवर है उसने मुझे शिकायत की है कि उसके नाम पर 210 करोड़ रुपए का शराब का कारोबार किया जा रहा है। मैंने मामले पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बात की। इस व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने को भी कहा है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1593988464512729094?s=20&t=k77x0U4f5hFzxtbQT1tZQQ
इससे पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने वीर सावरकर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा था कि अंडमान-निकोबार की जिस सेलुलर जेल में वीर सावरकर 10 साल रहें उसमें राहुल गांधी 10 दिन रहकर दिखा दें, फिर वे वीर सावरकर पर कोई टिप्पणी करें। वीर सावरकर जैसा देशभक्त युगों-युगों में पैदा होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: