चंडीगढ़: बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देखा जाता है कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को कभी चांद का टुकड़ा लाने का वादा करता है वहीं कई बार उसे चांद पर ले जाने की बात करता है। चांद अक्सर हमारे यहां किसी के प्रति अपने प्रेम व भावनाओं को दर्शाने के लिए उपयोग किया गया है। कई लोग चांद का टुकड़ा लाने का वादा करते हैं लेकिन हरियाणा के रहने वाले आयुष ने इसे पूरा करते हुए अपने माता पिता के लिए चांद पर एक प्लॉट खरीदा है और रजिस्ट्री के कागज़ अपने पिता को सौंपे हैं।

विज्ञापन

पिता ने देखा चांद पर घर होने का सपना, बेटे ने किया पूरा

मां-बाप अपना पूरा जीवन अपने बच्चों पर कुर्बान कर देते हैं। अपने बच्चों की खुशी के लिए वह अपने सपनों को भी त्याग देते हैं। ऐसा ही एक सपना हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले सुभाष चंद्र ने देखा था। उनका सपना था कि वह चांद पर एक घर बनाएं लेकिन इसे वो पूरा नहीं कर सकें। पिता के इस अधूरे सपने को कनाडा में नौकरी कर रहे उनके बेटे आयुष ने पूरा किया। आयुष पिछले पांच साल से वहां पर नौकरी कर रहा था और उसने हाल ही में चांद पर अपने पिता के नाम से एक प्लॉट खरीदा है।

विज्ञापन

पिता से बेहतरीन तोहफे का किया था वादा, रजिस्ट्री का पेपर देखते ही माता-पिता भी रह गए दंग

आयुष के पिता के मुताबिक जब उनका बेटा कनाडा गया था तो उसने कहा था कि वह उनके लिए एक बेहतरीन तोहफा लाएगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। जब उनके घर कुरियर पहुंचा तो वह उसे देख कर दंग रह गए। कुरियर पर लिखा हुआ था ‘वेलकम टू मून’ । जैसे ही उन्होंने लिफाफा खोला तो उसमें चांद पर खरीदी गई ज़मीन की रजिस्ट्री थी और एक फोटो भी था जिसमें चांद पर प्लॉट की जगह बताई गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ