Tableau of Gujarat: गणतंत्र दिवस परेड 2023 में शामिल हुई गुजरात की झांकी को People’s Choice Award में पहली रैंकिंग से नवाजा गया है। यह झांसी स्वच्छ और हरित ऊर्जा की थीम पर तैयार की गई थी। 74वें गणतंत्र दिवस में कुल 17 राज्यों और 6 मंत्रालयों ने अपनी-अपनी झांकियां प्रस्तुत की थीं।

विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन विभाग शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना 

मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि गुजरात ने सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग के  लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पाटन के चरणका में एशिया का पहला सौर पार्क स्थापित किया था। गुजरात एक समर्पित जलवायु परिवर्तन विभाग शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य भी बन गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

झांकी में यह किया गया था प्रदर्शित 

जानकारी के मुताबिक गुजरात की झांकी में कच्छ के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क प्रदर्शित किया गया था। बता दें मोढेरा गांव बीईएसएस (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) के माध्यम से देश का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव है। झांकी में कच्छ की पारंपरिक पोशाक, भुंगा, सफेद रेगिस्तान, मिट्टी की कलात्मक पलस्तर, जहाज ऑफ द डेजर्ट-कैमल और रास-गरबा जैसी गुजरात की सांस्कृतिक विरासत के साथ हुई ऊर्जा क्रांति को प्रदर्शित किया गया था।

विज्ञापन

26 से 28 जनवरी तक ऑनलाइन वोटिंग कराई गई

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने 2022 से “पीपुल्स च्वाइस अवार्ड” के लिए “माई गॉव प्लेटफॉर्म” के माध्यम से ‘सर्वश्रेष्ठ ट्रूप’ श्रेणी और ‘सर्वश्रेष्ठ झांकी’ श्रेणी की शुरुआत की थी। इस साल 26 से 28 जनवरी तक ऑनलाइन वोटिंग कराई गई। कुल वोटों में गुजरात की झांकी को सबसे ज्यादा वोट मिले और उसे पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के तहत विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ