क्या है CBDC आधारित पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम? पूरे देश में ATM से निकलेगा अनाज!

गांधीनगर में अमित शाह ने सीबीडीसी (CBDC) आधारित राशन वितरण प्रणाली का उद्घाटन किया. यह डिजिटल इंडिया के तहत भ्रष्टाचार मिटाने और पारदर्शिता लाने की एक नई पहल है.

CBDC based public distribution system

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में ‘सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी’ (CBDC) पर आधारित पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) का उद्घाटन किया. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका लक्ष्य सरकारी सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है. इस नई प्रणाली को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), भारतीय खाद्य निगम और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से लागू किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य अनाज वितरण की प्रक्रिया से बिचौलियों को पूरी तरह बाहर करना है.

विज्ञापन

अब एटीएम से निकलेगा अनाज

इस कार्यक्रम के दौरान ‘अन्नपूर्ति’ मशीन का भी उद्घाटन किया गया, जो गुजरात में विकसित एक ‘ग्रेन एटीएम’ है. अमित शाह ने इसे तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता का अद्भुत संगम बताया. इस एटीएम के जरिए अब गरीबों को केवल गेहूं या चावल ही नहीं, बल्कि 1 किलो तुअर दाल, 1 किलो चने, नमक और चीनी भी वितरित की जाएगी. यह मशीन ‘मेड इन गुजरात’ का प्रतीक है और देश की तकनीकी प्रगति को दर्शाती है.

विज्ञापन

अगले 4 सालों में पूरे देश में होगा लागू

गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि अगले 3 से 4 साल के भीतर इस व्यवस्था को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा. इससे हर गरीब व्यक्ति को उसके हक का पूरा 5 किलो अनाज सुरक्षित तरीके से मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया के कारण गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ी है और अब 1,07,000 गांवों तक इंटरनेट पहुंच चुका है. ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ के बाद यह डिजिटल कदम खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सबसे बड़ा बदलाव साबित होगा.

विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर लगाम और पारदर्शिता पर जोर

अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि कई सालों से देश के पिछड़े इलाकों में भ्रष्टाचार के कारण गरीबों तक अनाज नहीं पहुंच पाता था. लेकिन इस नई डिजिटल व्यवस्था के आने से खाद्य और आपूर्ति विभाग के काम करने के तरीके में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार जड़ से खत्म हो जाएगा. उन्होंने बताया कि 11 साल पहले जहां डिजिटल लेनदेन की कल्पना भी मुश्किल थी, आज दुनिया के आधे डिजिटल ट्रांजेक्शन अकेले भारत में हो रहे हैं. यह सिस्टम आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और सटीक होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ