Pratyaksh Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Fake IPS Officer Arrested In Surat : देश भर में फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले रोज सामने आते रहते हैं। गुजरात से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक फर्जी आईपीएस(DSP) बनकर जागेश्वरी चौराहे पर खड़ा होकर वाहनों की चेकिंग करता था। बहरहाल सूरत की उधना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने अमेजॉन पर आईपीएस अधिकारी की ड्रेस ऑर्डर की थी। पुलिस ने बताया कि युवक, ट्रेफिक चालकों के मेमो भी काटता था। सूरत पुलिस को युवक पर तब शक हुआ जब वह एक एक्सीडेंट की जांच करने पहुंची, इस दौरान वह फर्जी अधिकारी भी मौके पर मौजूद था। युवक से पूछताछ करने के बाद सूरत पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने युवक के पास से आईपीएस अधिकारी की स्टार लगी वर्दी, एक वॉकी-टॉकी और एक कांस्टेबल की टोपी बरामद की है।
यह भी पढ़ें- मजाक-मजाक में 19 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, आंतें-मलाशय फटने से मौत
उधना पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध शराब के अड्डे पर जाना चाहता था। जब पुलिस ने उसका मकसद पूछा तो उसने बताया कि वह अड्डे पर पहुंचकर अच्छा पैसा कमाना चाहता था इसलिए उसने अमेजन से आईपीएस की ड्रेस ऑर्डर की थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शख्स बिहार का रहने वाला मोहम्मद समरेज है, जो पिछले 6 महीनों से लोगों को फर्जी आईपीएस बनकर बेवकूफ बना रहा था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसके साथ कोई गिरोह तो शामिल नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।