सूरत के रत्न कलाकार ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- डायमंड कंपनी ने रोक लिया था बोनस

कंपनी की ओर से बोनस दिए जाने से इनकार करने के बाद टेंशन में आए सूरत के एक रत्न कलाकार ने अपनी जान दे दी है। बता दें कि देश में हीरा उद्योग की स्थिति इस समय बेहद खराब है। पुलिस ने मामले की जांच शुर कर दी है।

Dead Body

Representative Image (Pixabay)

Surat Based Gem Artist Committed Suicide : सूरत के वरछा इलाके में रहने वाले एक जेम आर्टिस्ट यानी रत्न कलाकार ने मंगलवार को अपने घर में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने कहा है कि जिस हीरा कंपनी में वह काम करता था उसने बोनस रोक लिया था जिसकी वजह से वह बहुत तनाव में था। परिवार की शिकायत पर वरछा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राम नगीना सिंह के रूप में हुई है और वह एशियन स्टार डायमंड कंपनी में काम करता था। उसके परिवार के अनुसार वह पिछले 2 दिन से बहुत ज्यादा तनाव में था। तनाव की वजह यह थी कि कंपनी ने उससे कहा था कि डायमंड इंडस्ट्री में चल रही मंदी की वजह से उसे कोई बोनस मनहीं दिया जाएगा। परिवार का आरोप है कि वित्तीय दबाव और बोनस देने से इनकार करने के चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

2 दिन से प्रोटेस्ट कर रहे हैं जेम आर्टिस्ट

जांच में पता चला है कि पिछले 2 दिन से इस हीरा कंपनी में काम करने वाले 500 से ज्यादा जेम आर्टिस्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और उस बोनस की मांग कर रहे हैं जिसे देने का कंपनी ने वादा किया था। बता दें कि डायमंड इंडस्ट्री में आई मंदी ने कामगारों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इन लोगों को पिछले कुछ महीनों से केवल 15 से 20 हजार रुपये प्रति महीना ही मिल रहे हैं, जो आम तौर पर 50 से 60 हजार रुपये कमाते थे।

डायमंड इंडस्ट्री का हो गया है बुरा हाल

पूरे देश में डायमंड सेक्टर में 13 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं और गुजरात सूरत इसका केंद्र है। सूरत इस इंडस्ट्री के 8 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का घर है। लेकिन, मौजूदा समय में यह इंडस्ट्री वैश्विक और घरेलू चुनौतियों का सामना कर रही है जिन्होंने इंपोर्ट और एक्सपोर्ट को बुरी तरह से प्रभावित किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-ईरान की जंग ने रफ डायमंड की सप्लाई बाधित की है जिससे ऐसी समस्या पैदा हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ