सूरत की फैक्ट्री में केमिकल रिसाव के बाद विस्फोट से आग, 24 मजदूर घायल

Massive Fire in Chemical Factory Surat: गुजरात के सूरत से गुरुवार सुबह अग्निकांड की खबर सामने आई है। यहां स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है।

Massive Fire in Chemical Factory Surat

Massive Fire in Chemical Factory Surat

Massive Fire in Chemical Factory Surat: गुजरात का मुंबई कहे जाने वाले सूरत में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग सचिन जीडीआईसी इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में लगी। जिससे वहां काम कर रहे 24 मजदूर घायल हो गए। अभी भी एक दर्जन से ज्यादा गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह शहर के सचिन जीआईडीसी इलाके में केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके साथ आग लगने की सूचना हमारे पास पहुंची। इसके बाद मौके पर 1 दर्जन से अधिक गाड़ियां भेजी गई।

जानकारी के अनुसार में रात करीब 2 बजे टैंक में रखे ज्वलनशील केमिकल के रिसाव से आग लग गई। घटना में कम से कम 24 मजदूरों को चोटें आई जिसके बाद उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री में कुल कितने आदमी थे।

खबर अपडेट की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ