चीन के निमोनिया को लेकर गुजरात सतर्क, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी

Gujarat Govt Preparation For China Pneumonia: डॉक्टर के मुताबिक यदि किसी के बच्चे में बुखार, खांसी, सर्दी और जुकाम जैसे कोई लक्षण नजर आ रहे हैं तो वह डॉक्टर के पास जाए और दवाइयां ले अपने अनुसार दवाई ना दें।

image - 2023-11-29T195144.684

भूपेन्द्र सिंह

विज्ञापन

Gujarat Govt Preparation For China Pneumonia: कोरोना वायरस के बाद चीन की एक और बीमारी ने दुनिया की चिंताएं बढ़ा दी है। इस बार भी बीमारी की शुरुआत चीन से ही मानी जा रही है। इस नई बीमारी को लेकर भारत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। वहीं, गुजरात सरकार ने भी चीन में फैली बीमारी को लेकर चौकसी बरती है। बीमारी से निपटने के लिए गुजरात के अस्पतालों को खास तौर पर तैयार किया गया है।

विज्ञापन

सिविल अस्पतालों में तैयारियां शुरू 

अहमदाबाद और सूरत के सिविल अस्पतालों में इसको लेकर पूरी तैयारी की गई है। ऑक्सीजन वेंटिलेटर इत्यादि तमाम चीजों का निरीक्षण किया जा रहा है। दूसरी तरफ राज्य में इस समय वायरल संक्रमण का दौर बढ़ा है इसके कारण ओपीडी मामलों में इजाफा हुआ है, लेकिन डॉक्टर बदलते हुए मौसम का इसका कारण बता रहे हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह

वैसे तो चीन के इस निमोनिया का अभी तक कोई केस अस्पतालों की नजर में नहीं आया है, लेकिन फिर भी डॉक्टर लोगों से सावधानी बरतने के लिए अपील कर रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक यदि किसी के बच्चे में बुखार, खांसी, सर्दी और जुकाम जैसे कोई लक्षण नजर आ रहे हैं तो वह डॉक्टर के पास जाए और दवाइयां ले अपने अनुसार दवाई ना दें।

विज्ञापन

ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है, वेंटिलेटर और बेड समुचित मात्रा में उपलब्ध है, साथ ही तकनीकी रूप से ट्रेंडेड मेडिकल स्टाफ भी है। हालांकि अब तक राज्य में एक भी मरीज सामने नहीं आया है जिसमे चीनी निमोनिया के लक्षण हो, लेकिन फिर भी सावधानी बरती जा रही है। आने वाले समय में इस रोग को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी। केंद्र सरकार के अनुसार दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ