Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
वंजारा ने कहा कि 1960 में गुजरात बना। उसके बाद कांग्रेस का शासन रहा। अब 27 साल से एक ही पार्टी शासन में है। लंबे समय तक सत्ता में अगर एक ही पार्टी रहती है तो सत्ता भ्रष्ट कर देती है। पहले यह परिस्थिति कांग्रेस के समय में पैदा हुई थी और अब यह परिस्थिति बीजेपी के लिए लागू हो रही है।
उन्होंने कहा कि जैसे विदेशों में है, उसी तरह से राज्य में दो ही पक्ष है, जो बारी-बारी सत्ता का भोग करें। एक पक्ष 2 साल या 5 साल तक सत्ता में रहे और उसके बाद सत्ता परिवर्तन होना ही चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो कई बुराइयां पैदा होती है, जो अभी गुजरात में है इसीलिए हम प्रजा विजय पक्ष गुजरात में लेकर आए हैं।
डीजी वंजारा ने कहा कि अब लोगों की मानसिकता देखते हुए सत्ता में मौजूद हिंदुत्ववादी पक्ष के सामने दूसरे हिंदुत्ववादी पक्ष को स्थान देना चाहती है क्योंकि हिंदूवादी पक्ष का स्थान दूसरा हिंदूवादी पक्ष ही ले सकता है। उन्होंने कहा कि डीजी बंजारा टिकट के लिए किसी लाइन में खड़े रहने वालों में से नहीं है, वह जहां खड़े रहते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है।
अभी पढ़ें – कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम का भाजपा पर तंज, बोले- मोरबी हादसे ने गुजरात को शर्मसार किया
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और बीजेपी में एक फर्क है। बीजेपी हिंदुत्ववादी पक्ष होने के बावजूद सत्ता के इर्द-गिर्द रहना चाहती है जबकि प्रजा विजय पक्ष राज्य सत्ता के साथ धर्म सत्ता में भी बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजसत्ता के साथ धर्म सत्ता होनी चाहिए। इस विचारधारा के साथ प्रजा विजय पक्ष मैदान में आया है कि जो गुजरात में पूरे 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।