कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम का भाजपा पर तंज, बोले- मोरबी हादसे ने गुजरात को शर्मसार किया

P Chidambaram On Manipur violence, P Chidambaram On BJP, Congress, P Chidambaram, violence against women in West Bengal, Crime against women in Rajasthan

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम। -फाइल फोटो

विज्ञापन

Chidambaram On Morbi Bridge Collapse: कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने गुजरात के मोरबी में पिछले हफ्ते पुल गिरने पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा और कहा कि हादसे ने गुजरात को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सरकार की ओर से किसी ने भी त्रासदी के लिए माफी नहीं मांगी है।

चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “किसी ने भी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं दिया है। मोरबी पुल ढहने से गुजरात का नाम शर्मसार हुआ है।” बता दें कि मोरबी हैंगिंग ब्रिज गुजरात के माच्छू नदी पर बनाया गया था। ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र था। 30 अक्टूबर को ब्रिज टूटकर गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

भीड़ के कारण टूटा था पुल

प्रारंभिक जांच से पता चला कि भीड़भाड़ के कारण पुल टूट गया था। घटना के करीब 7 महीने पहले इसे नवीनीकरण और मरम्मतकार्य के लिए बंद किया गया था। घटना के पांच दिन पहले गुजरात नववर्ष पर इसे जनता के लिए खोल दिया गया था। बता दें कि इस ब्रिज के रिनोवेशन का काम दीवार घड़ी और ई-बाइक बनाने वाली एक निजी कंपनी ओरेवा को दिया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा (नाम न छापने की शर्त पर) फर्म और मोरबी नागरिक अधिकारियों के बीच समझौते में कुछ प्रक्रियात्मक खामियां उजागर हुई थीं। पिछले हफ्ते गुजरात सरकार ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को ‘निष्पक्ष और उचित जांच सुनिश्चित करने’ के लिए निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस त्रासदी ने ‘भाजपा के 27 साल के शासन के कुशासन को उजागर कर दिया है।’ वहीं, आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी हादसे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था।

विज्ञापन

बता दें कि गुजरात हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है और अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने कहा कि वह ठोस कार्रवाई देखना चाहती है और अधिकारियों को 14 नवंबर तक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ