गुजरात में 1200 पदों पर निकली भर्ती, असिस्टेंट टीचर बनने का मौका, जानें कब से करें आवेदन?

Teaching Assistant Recruitment In Gujarat: गुजरात सरकार ने अध्यापकों की बंपर भर्ती का ऐलान किया है। आपको बता दें, यह वेकेंसी सरकारी और एडेड सेकेंडरी-हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षण सहायकों की खाली पोस्ट को भरेंगी।

Big announcement for Teaching Assistant Recruitment

Big announcement for Teaching Assistant Recruitment

Teaching Assistant Recruitment In Gujarat: गुजरात सरकार ने राज्य में शिक्षकों की बंपर भर्ती का ऐलान किया है। जब सरकारी और एडेड सेकेंडरी-हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षण सहायकों की कमी के कारण हजारों पोस्ट खाली हैं, तो आखिरकार सरकार द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार माध्यमिक में 1200 शिक्षण सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया की घोषणा की गई है।

जिसके तहत 24 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में 9वीं और 10वीं कक्षा में कुल 1200 शिक्षण सहायकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें गुजराती मीडियम स्कूलों में 1196 वैकेंसी और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में चार वैकेंसी भरी जाएंगी।

कब और कौन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन 

योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह रिक्रूटमेंट प्रोसेस गुजरात राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शैक्षिक कर्मचारी भर्ती चयन समिति द्वारा की जा रही है और भर्ती प्रक्रिया नए नियमों के अनुसार की जाएंगी।

नई क्राइटेरिया सिस्टम के अनुसार टीएटी माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर सेलेक्शन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट तैयार की जाएगी। टीएटी सेकेंडरी में 60 % या ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस समय प्रदेश के सरकारी और अनुदानित स्कूलों में हजारों की संख्या में छात्र हैं। 9वीं से 12वीं तक शिक्षकों के पद खाली हैं। स्कूलों को 9वीं से 12वीं तक ज्ञान सहायक नहीं मिले हैं और मिले भी तो वे मौजूद नहीं हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ