गजब! स्टॉपेज नहीं, फिर भी रुकवा दी ट्रेन; स्टेशन मास्टर के कारनामे ने अधिकारियों को भी चौंकाया

Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद से अनोखा मामला सामने आया है। यहां स्टेशन मास्टर ने हाल्ट न होने के बावजूद ट्रेन को खड़ी करवा दी, ताकि वे अपने परिवार के साथ स्टेशन पर उतर सकें। फिलहाल, मामले की शिकायत रेलवे के उच्च अधिकारियों से की गई है।

Indian Railway ahmedabad news station master stopped train

स्टेशन मास्टर ने तो गजब कर दिया! स्टॉपेज नहीं, फिर भी रुकवा दी ट्रेन, वजह जान चौंके अधिकारी

विज्ञापन

भूपेंद्रसिंह ठाकुर, अहमदाबाद

Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद में पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की मनमानी का अजीब मामला सामने आया है। यहां के रखियाल स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ने हाल्ट ना होने के बावजूद एक्सप्रेस ट्रेन को इसलिए खड़ी करवा दी, क्योंकि स्टेशन मास्टर साहब को परिवार के साथ स्टेशन पर उतरना था। यहां से उनका घर काफी करीब है।

विज्ञापन

रेलवे के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत

यह घटना पिछले शुक्रवार की है। रेलवे प्रशासन को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। रेलवे एडवाइजरी कमेटी ने उच्च अधिकारियों के सामने इस मामले की शिकायत भी की है।

स्टेशन मास्टर ने परिवार के लिए रोकी ट्रेन

दरअसल, अहमदाबाद के असारवा रेलवे स्टेशन से जयपुर रेलवे स्टेशन तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12981 शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे रखियाल स्टेशन पर खड़ी हो गई, जबकि वहां उसका स्टॉपेज नहीं था। ऐसे में ट्रेन में सवार यात्री दुविधा में पड़ गए। बाद में पता चला कि उसी ट्रेन में सवारी कर रहे रखियाल स्टेशन मास्टर गुरु दयाल को अपने परिवार के साथ ट्रेन से उतरना था और इसीलिए उनकी सुविधा के लिए गाड़ी वहां पर रोकी गई थी।

विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने ताक पर रखा रेलवे का नियम

इतना ही नहीं, स्टेशन मास्टर गुरु दयाल ने रेलवे के नियमों को ताक पर रखकर न सिर्फ बिना स्टॉपेज के रखियाल स्टेशन पर जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन रुकवाई, बल्कि इस ट्रेन को थ्रू लाइन से सीधे निकालने की बजाय स्टेशन पर हाल्ट करने के लिए लाइन चेंज कर लूप लाइन पर से ले जाया गया। ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा किया गया। बहरहाल, इस मामले की शिकायत पश्चिम रेलवे के मैनेजर से की गई है। अब देखना होगा कि रेलवे को अपनी बपौती समझने वाले स्टेशन मास्टर पर क्या कार्रवाई होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ