हिट एंड रन की डरावनी तस्वीर सीसीटीवी में कैद, सड़क किनारे चल रहे पूरे परिवार को उड़ाया
Ahmedabad Hit And Run Case Latest Update: गुजरात में हिट एंड रन केस सामने आया है।
Edited By Parmod chaudhary

अस्पताल में दाखिल युवक।
Edited By Parmod chaudhary

अस्पताल में दाखिल युवक।
Gujarat Crime News: गुजरात में हिट एंड रन मामला अहमदाबाद में सामने आया है। यहां एक कार चालक ने सड़क किनारे चल रहे परिवार को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। निकोल के गुरुकुल सर्किल की घटना बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पूरे परिवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अहदाबाद में हिट एंड रन केस pic.twitter.com/xf2b5CUkdF
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) June 2, 2024
अस्पताल में दाखिल परिवार के लोगों ने बताया कि वे लोग सैर करने के लिए घर से बाहर निकले थे। एकदम से कार आई और उनको टक्कर मार दी। वे कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का पीछा किया गया था। लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने परिजनों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
हिट एंड रन pic.twitter.com/j4umdeQNvO
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) June 2, 2024
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कार चालक ने परिवार के 3 लोगों को कुचला है। हादसे के बाद लोगों ने उसका पीछा भी किया था। परिवार के 3 लोग आपस में बातें कर सड़क किनारे टहल रहे थे। कार की टक्कर लगते ही परिवार के लोग उछलकर आगे की ओर जा गिरे। लोगों ने तुरंत उनको संभाला, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। कार चालक तेज स्पीड में था। लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद अब सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
इससे पहले भी अहमदाबाद के पॉश इलाके में रैश ड्राइविंग का केस सामने आया था। तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचल दिया था। जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। तेज रफ्तार कार को शराब के नशे में चालक चला रहा था। जिसे अरेस्ट किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: