---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

डॉ. शैल गुप्ता ने ‘ओ बाबुल प्यारे’ गाने से दिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

इस गाने के जरिए कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने का संदेश दिया है। इसमें नारी शसक्तिकरण का मुद्दा दिखता है।

---विज्ञापन---

नई दिल्ली : दिल्ली निवासी डॉ. शैल गुप्ता पीएम मोदी की मुहिम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बेटियों के लिए ‘ओ बाबुल प्यारे’ गाने से एक जरूरी संदेश दिया है। इस गाने में एक मार्मिक कहानी भी दिखेगी।

गाने में आवाज देने वाले डॉ. शैल गुप्ता का कहना है कि बेटों के बिना बेटियों की कल्पना नहीं की जा सकती। दोनों एक सिक्के के दोनों पहलू हैं। संसार बेटियों के बिना अगर कैसा होगा। यह सोच कर देखिए जरा। इस गाने के जरिए उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने का संदेश दिया है। इसमें नारी शसक्तिकरण का मुद्दा दिखता है। ‘ओ बाबुल प्यारे’ गीत लोगों को पसंद आ रहा है। इसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यह छा गया है। इसकी प्रशंसा हो रही है।

---विज्ञापन---

उनका प्रयास है कि बेटियों के सम्मान और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह संदेश सभी लोगों तक पहुंचे। उन्होंने इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपनी आवाज और कहानी का सहारा लिया है। इस गाने ने उनको एक संगीतकार के साथ ही समाजसेवी भी बना दिया है। आपको बता दें कि डॉ. गुप्ता दिल्ली के रहने वाले हैं और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन के साथ ही संगीत के शौकीन हैं।

First published on: Nov 01, 2023 03:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola