---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

यमुना नदी का जल स्तर गिरा, जानें कौन से रास्ते खोले गए और कहां अभी भी है रूट डायवर्ट?

नई दिल्ली: यमुना नदी के घटते जल स्तर को देखते हुए साेमवार को दिल्ली में बंद कुछ रास्ते यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। वहीं, कुछ सड़कों पर अभी यातायात डायवर्ट ही रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि किन रूट्स को दिल्ली पुलिस ने आवाजाही के लिए खोल दिया गया दिल्ली पुलिस के अनुसार आईएसबीटी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: यमुना नदी के घटते जल स्तर को देखते हुए साेमवार को दिल्ली में बंद कुछ रास्ते यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। वहीं, कुछ सड़कों पर अभी यातायात डायवर्ट ही रहेगा। आइए आपको बताते हैं कि किन रूट्स को दिल्ली पुलिस ने आवाजाही के लिए खोल दिया गया

दिल्ली पुलिस के अनुसार आईएसबीटी कश्मीरी गेट बंद रहेगा। इसके अलावा, कीचड़ और फिसलन भरी सड़क की स्थिति को देखते हुए, यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे उपर्युक्त सड़कों पर ड्राइविंग करते समय उचित सावधानी बरतें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं और राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

---विज्ञापन---
  • वजीराबाद फ्लाईओवर के बीच मजनू का टीला से आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच दोनों कैरिजवे में मध्यम और हल्के वाहनों के लिए यातायात की आवाजाही खोल दी गई है।
  • आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सलीमगढ़ बाईपास होते हुए आईपी फ्लाईओवर तक मध्यम और हल्के वाहनों के लिए यातायात की आवाजाही खोल दी गई है।
  • सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर होते हुए गीता कॉलोनी अंडरपास से आईएसबीटी की ओर जाने वाले रिंग रोड कैरिजवे को हनुमान सेतु के रास्ते मध्यम और हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
  •  मुकरबा से वजीराबाद तक आउटर रिंग रोड दोनों कैरिजवे को हल्के वाहनों और बसों के लिए खोल दिया गया है ।

ये रास्ते अभी रहेंगे डायवर्ट 

  •  आईपी फ्लाईओवर से ठीक पहले जलभराव को देखते हुए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे विकास मार्ग की ओर बाएं मुड़ें और सराय काले खां की ओर जाने के लिए लूप या यू टर्न लें ।
  •  रिंग रोड, राजघाट – शांति वन – मंकी ब्रिज – यमुना बाजार तक अभी भी बंद है।
  • कीचड़ और फिसलन वाली सड़क की स्थिति को देखते हुए राजघाट से शांतिवन और शांतिवन से वाई प्वाइंट तक एमजीएम रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
  •  पुराना लोहे का पुल पुश्ता से श्मशान घाट तक बंद है।

 

First published on: Jul 17, 2023 04:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola